D Raja ने भी माना, बंटा हुआ है विपक्ष, बोले- BJP को हराना ही हो हमारा प्राथमिक उद्देश्य

By अंकित सिंह | Jan 10, 2025

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले क्षितिज पर उभरा इंद्रधनुषी विपक्षी इंडिया गठबंधन अब तूफान की राह पर है। इसमें दिल्ली चुनाव के बीच जबरदस्त बिखराव देखने को मिल रहा है। आप और कांग्रेस आमने-सामने हैं। वहीं, गठबंधन में शामिल दलों की ओर से कुछ ऐसे बयान सामने आए हैं जिसके बाद गठबंधन को लेकर संशय बढ़ गया है। सीपीआई महासचिव डी राजा ने भी स्वीकार किया है कि विपक्ष बंटा हुआ है। एक बयान में उन्होंने कहा कि लोगों को पता है कि दिल्ली चुनाव में आप अपने दम पर चुनाव लड़ रही है, कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।

दूसरी ओर इंडिया गठबंधन में दरार का भाजपा मजे ले रही है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर सरकार बनाई है और झूठ फैलाने और अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कई बार टीम बनाई है। उन्होंने कहा कि टीएमसी और समाजवादी पार्टी का दिल्ली से कोई लेना-देना नहीं है, वे अरविंद केजरीवाल की तरह ही लोगों को लूटते हैं और झूठ बोलते हैं। बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि यह कोई INDI गठबंधन नहीं था, यह एक 'ठगबंधन' था, जिसे स्वार्थी विचारधारा वाले राजनीतिक दलों ने जनता के वोटों को ठगने के लिए बनाया था। 

इसे भी पढ़ें: कोई संचार नहीं है, कोई संवाद नहीं है... INDIA ब्लॉक को लेकर कांग्रेस पर बरसे संजय राउत

उन्होंने हमला जारी रखते हुए कहा कि वे चुनाव में अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर सके। बीजेपी ने पहले ही कहा था कि वे पहले मिलेंगे और एक होंगे, फिर आपस में लड़ेंगे और हारने के बाद बिखर जायेंगे। वे जनता के अविश्वास का पात्र बन गये हैं। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने राहुल गांधी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया और आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया। इसके बाद टीएमसी ने भी यही किया। कल तेजस्वी यादव ने कहा था कि इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा के लिए था।

प्रमुख खबरें

BJP नेता Ramesh Bidhuri का विवादित बयान: Jantar Mantar पर पंचर बनाने वाले थे ज्यादा

Andhra Pradesh में लोकतंत्र खतरे में? Jagan बोले- Naidu सरकार में कानून व्यवस्था चौपट, बदले की राजनीति चरम पर!

Jagannath Rath Yatra को UNESCO सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा की केंद्र से मांग

EPS-95 पेंशनधारक: जंतर-मंतर पर न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये करने की मांग को लेकर प्रदर्शन