दबंगों ने दलित लड़की को स्कूल जाने से रोका, रास्ता रोक कर छींन ली किताबें, विरोध करने पर परिवार को लाठी से पीटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2022

शाजापुर (मप्र)। पुलिस ने एक नाबालिग दलित लड़की को स्कूल जाने से रोकने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों के एक समूह ने यह कह कर लड़की को स्कूल जाने से रोका कि अन्य लड़कियां भी स्कूल नहीं जाती हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बवालियाखेड़ी गांव में कथित घटना के बाद लड़की के परिवार और गिरफ्तार किए गए लोगों के परिवारों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें कुछ लोग घायल भी हो गए।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में बीजेपी नेता की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से बदमाशों ने किए कई वार, इलाके में जारी किया गया सुरक्षा अलर्ट

कोतवाली थाना प्रभारी अवधेश कुमार शेषा ने शिकायत के हवाले से बताया कि घटना उस समय हुई जब अनुसूचित जाति समुदाय की 16 वर्षीय एक लड़की शनिवार दोपहर स्थानीय स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने लड़की का रास्ता रोका, उसका बस्ता छीना और उससे स्कूल नहीं जाने को कहा।

इसे भी पढ़ें: सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने बल के कर्मियों को दी बधाई

लोगों ने कहा कि गांव की अन्य लड़कियां भी स्कूल नहीं जाती हैं। बाद में लड़की के परिवार के लोगों और आरोपियों के परिजन के बीच इसी बात पर झड़प हो गई। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत