Rajnath Singh की अध्यक्षता वाली DAC ने 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 07, 2026

नयी दिल्ली, सात सितंबर रक्षा मंत्रालय ने सेना के तीनों अंगों के लिए रडार, उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर और ‘मेकेनिकल माइन लेयर (एक विशेष प्रकार का वाहन) समेत सैन्य साजो-सामान की खरीद को सोमवार को मंजूरी दी। इन प्रस्तावों की अनुमानित लागत 1.10 लाख करोड़ रुपये है और इनका उद्देश्य सशस्त्र बलों की समग्र युद्धक क्षमता को बढ़ाना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी।

ट्रॉल टैंक और पुल प्रणाली का इस्तेमाल विभिन्न इलाकों में अभियानों के दौरान लड़ाकू संरचनाओं के लिए संयुक्त रूप से मार्ग तैयार करने में किया जाएगा।’’ भारतीय नौसेना के लिए अरुध्रा रडार तथा मरीन गैस टर्बाइन (एमजीटी) के डिजाइन एवं विकास और उसके बाद उनकी खरीद को एओएन प्रदान की गई। अरुध्रा रडार विभिन्न नौसैनिक वायु स्टेशन पर मौजूदा हवाई मार्ग निगरानी रडार की जगह लगाए जाएंगे। वहीं, युद्धपोतों में प्रणोदन प्रणाली के रूप में इस्तेमाल होने वाले एमजीटी से विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।

मंत्रालय के अनुसार, भारतीय वायुसेना की लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों की युद्धक क्षमता बढ़ाने से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। ग्राउंड-बेस्ड मल्टी-पर्पज जैमर (जीबीएमपीजे) की खरीद और डिफेंस फोर्सेज सिक्योर एक्सेस कार्ड सिस्टम की स्थापना को भी मंजूरी दी गई। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जीबीएमपीजे दुश्मन के रडार के खिलाफ प्रभावी जैमिंग उपलब्ध कराएगा।

मंत्रालय ने कहा कि प्रदान की गई कुल एओएन में से करीब 98 प्रतिशत खरीद भारतीय उद्योग से की जाएगी।

प्रमुख खबरें

UP Outsourced Employees: Yogi Govt की नई व्यवस्था, बिचौलियों की मनमानी होगी खत्म! जानें फायदे और चुनौतिया

Duleep Trophy में Ishan Kishan का जलवा, 270 रन ठोक ईस्ट जोन को पहुंचाया 708 पर

WTC पॉइंट्स दांव पर! Santner बोले - New Zealand में Team India बदला लेने को बेताब होगी

देश-विदेश की बड़ी खबरें: Amit Shah का बयान, Delhi हादसा और Nepal Flood पर अहम अपडेट