दादा साहेब फाल्के सम्मान पर अमिताभ ने कहा, आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं...

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2019

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बुधवार को कहा कि दादा साहेब फाल्के सम्मान के लिये चुने जाने पर आभार व्यक्त करने के लिये उनके पास शब्द नहीं हैं। अभिनेता का नाम वर्ष 2018 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिये चुना गया है। सिनेमा में 50 साल पूरे कर चुके 76 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। बच्चन ने ट्वीट किया कि आभार जताने के लिये शब्द कम पड़ रहे हैं, कृतज्ञ हूं मैं, परिपूर्ण, आभार और धन्यवाद, मैं केवल एक विनयपूर्ण, विनम्र अमिताभ बच्चन हूं। बहुत... बहुत आभार। मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए वर्ष 2018 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देने की मंगलवार को घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: सैफ अली खान के साथ फिल्म लाल कप्तान में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने की घोषणा के बाद फिल्म उद्योग से बधाइयों का तांता लग गया। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने कहा कि इस खबर से वह बहुत रोमांचित हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि नमस्कार अमित जी। आपको दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा को सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैं आपको बहुत बधाई देती हूं। भारतीय चित्रपट सृष्टि के जनक के नाम का पुरस्कार भारतीय सिनेमा के महानायक को मिलना ये अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना है।

इसे भी पढ़ें: जानिए अमिताभ बच्चन ने क्या निकाला हिंदी में ''सेल्फी'' का अर्थ!

निर्देशक शूजित सरकार ने कहा कि उन्हें बच्चन पर गर्व है। सरकार की ‘पीकू’ के लिये अभिनेता को चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। सरकार ने ट्वीट किया कि बच्चन सर बहुत बहुत बधाई। आप पर गर्व है। जल्द आपसे मुलाकात होगी।’’ सरकार अपनी अगली फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में बच्चन के साथ एक बार फिर काम कर रहे हैं, जिसमें आयुष्मान खुराना भी अभिनय करने वाले हैं। दक्षिण के सुपरस्टार ममूटी ने कहा कि उन्हें काफी पहले यह सम्मान मिल जाना चाहिए था। ममूटी ने लिखा कि प्रिय अमित जी को दिल से मेरी बधाई! जबकि हम सभी की राय में आपको काफी समय पहले यह पुरस्कार मिल जाना चाहिए था, आप इसके हकदार थे। लेकिन फिर भी आपको दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा को सुनकर मैं बहुत खुश हूं।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद