अमिताभ बच्चन को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, जावड़ेकर ने ट्वीट कर दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2019

नयी दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को इस साल का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देने का एलान किया गया है। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार किसी कलाकार के लिए भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की। 

इसे भी पढ़ें: जानिए अमिताभ बच्चन ने क्या निकाला हिंदी में ''सेल्फी'' का अर्थ!

1970 के दशक से शुरू हुआ अमिताभ का स्टारडम भारतीय सिनेमा में अब तक जारी है। अपने पांच दशक के करियर में अमिताभ ने कई यादगार फिल्में दीं और उन्हें चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का करिश्मा बिखेरने वाले अमिताभ बच्चन ने छोटे पर्दे यानी टीवी पर भी खासी सफलता हासिल की।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह