देश में कोविड-19 के दैनिक मामले मई 2020 के बाद से सबसे कम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के दैनिक मामलों में गिरावट आयी है और 2,503 लोग संक्रमित पाए गए हैं जो मई 2020 के बाद से सबसे कम हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 36,168 रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इन नए मामलों के साथ कोविड-19 के मामले बढ़कर 4,29,93,494 हो गए हैं। साथ ही 27 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,15,877 हो गयी है। आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.08 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.72 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में कांग्रेस को जीत दिलाने में विफल रहने पर हरीश रावत ने व्यक्त की पीड़ा

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

प्रमुख खबरें

सुबह उठते ही पानी पीने से बेहतर होगा Morning Hydration, थकान और सुस्ती होगी दूर

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका