स्पेन में कोरोना वायरस से दैनिक मरने वालों की संख्या में कमी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2020

मेड्रिड। कोरोना वायरस महामारी से स्पेन में रोज मरने वालों की संख्या में कमी आयी है और रविवार को यह संख्या 288 रही जो 20 मार्च के बाद से सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। देश में पिछले छह हफ्तों में पहली बार लॉकडाउन में ढील देते हुये बच्चों को बाहर निकलने की अनुमति दी गयी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रोज मरने वालों की संख्या में कमी आयी है और यह शनिवार के 378 के आंकड़े से घटकररविवार को 288 दर्ज किया गया। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस की चपेट में आने से देश में अबतक 23 हजार 190 लोगों की मौत हो चुकी है जो दुनिया में अमेरिका और इटली के बाद सर्वाधिक है।

प्रमुख खबरें

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान

UP चुनाव 2027 से पहले क्या होगा कुछ बड़ा? PM मोदी के साथ CM योगी की हुई बैठक, अब नितिन नबीन से होगी मुलाकात

Mumbai में 21 घंटे की विसर्जन यात्रा के बाद समुद्र तट पहुंचे Lalbaugcha Raja

बदरीनाथ धाम में लाउड म्यूजिक वाले कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति