By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 04, 2026
मंगलुरु, तीन अगस्त कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मंगलुरु उपखंड में सभी आंगनवाड़ी केंद्र, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त तथा निजी प्राथमिक और हाईस्कूल (कक्षा 10 तक) बंद रहेंगे। यह आदेश मंगलुरु, बंतवाल, मूडबिदरी, मुलकी और उल्लाल तालुक के शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा।