डेल स्टेन ने की सूर्यकुमार यादव की तारीफ, कहा भारत के डिविलियर्स बन सकते हैं सूर्यकुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2022

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का मानना ​​है कि सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल भरी पिचें रास आएंगी और वह आगामी टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: भारतीय टीम का स्तर अमेरिका जैसा नहीं: डेनरबी

स्टेन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियां सूर्यकुमार के खेल के अनुकूल हैं जिससे वह विश्वकप में अपनी चमक बिखेर सकते हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम 17 अक्टूबर को ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आधिकारिक अभ्यास मैच खेलेगी। वह 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच खेलेगी। स्टेन ने कहा,‘‘ वह इस तरह का खिलाड़ी है जोगेंद की तेजी का उपयोग करना पसंद करता है। पर्थ, मेलबर्न और वहां के सभी मैदानों में थोड़ा अतिरिक्त तेजी होगी, इसलिए आप उसका उपयोग कर सकते हैं। आप उसे फाइनलेग, विकेट के पीछे खेल सकते हैं और सीधे शॉट भी लगा सकते हैं। सूर्यकुमार बैक फुट का भी बहुत अच्छा खिलाड़ी है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ उसके बैकफुट कवर ड्राइव शानदार हैं और वह बड़ी खूबसूरती से फ्रंट फुट पर भी कवर ड्राइव खेलता है। इसलिए वह ऑलराउंड खिलाड़ी है और ऑस्ट्रेलिया में विकेट बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होंगे।

प्रमुख खबरें

Satya Nadella ने कंपनियों को चेताया, ताकतवर AI मॉडल पर तुरंत कंट्रोल और सुरक्षा ऑडिट जरूरी

अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी के पुस्तकालय को दिवाली तक मिलेंगी किताबें, डीएम ने दिया भरोसा

Abhijeet Dipke की दादी के निधन की खबर पर विवाद, दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर दिया जवाब

रुपये में कमजोरी से MCX पर Gold वायदा एक प्रतिशत चढ़ा, सीमित दायरे में कारोबार के आसार