बड़ी कंपनियों में जातिगत उत्पीड़न के खिलाफ वैश्विक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे दलित कलाकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2022

वाशिंगटन, 10 अगस्त। जानेमाने दलित कलाकार जागरूकता बढ़ाने और यह मांग करने के लिए एक वैश्विक डिजिटल संगीत कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे हैं कि गूगल जैसी बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियां अपने कर्मचारियों का जाति आधारित उत्पीड़न से सक्रिय तौर पर संरक्षण करें। साथ ही यह भी मांग की जाएगी कि ये कंपनियां कर्मचारियों की उन सभी देशों में संरक्षित श्रेणी बनाकर सक्रिय रूप से संरक्षण करें जहां वे व्यवसाय करती हैं।

एक भारतीय जाति-विरोधी विद्वान और रैप कलाकार सुमीत समोस ने कहा, ‘‘वैश्विक संदर्भ में जाति पर ध्यान आकर्षित करने के लिए इस घटना का बहुत महत्व है, जिसे प्रमुख हिंदू समूहों और नौकरशाही द्वारा बार-बार बाधित किया गया है।’’ 10 अगस्त को होने वाले संगीत कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कलाकार हिस्सा लेंगे। जून में गूगल के प्रवक्ता शैनन न्यूबेरी ने कहा था, जातिगत भेदभाव का हमारे कार्यस्थल में कोई स्थान नहीं है। हमारे पास अपने कार्यस्थल में प्रतिशोध और भेदभाव के खिलाफ एक बहुत ही स्पष्ट, सार्वजनिक रूप से साझा नीति है।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट