दलित युवती को मंदिर में पूजा करने से रोका, पुजारी सहित दो महिलाओं के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

By सुयश भट्ट | Mar 03, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दलित युवती को मंदिर में पूजा करने से रोकने के मामले में पुजारी सहित दो महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। युवती समेत अनुसूचित जाति के लोगों ने खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी से गुरुवार को मुलाकात कर कार्रवाही के लिए ज्ञापन सौंपा। इसके बाद मंदिर के पुजारी और दो महिलाओं पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:धार्मिक कार्यों पर राजनीति न करे कांग्रेस, कमलनाथ पर नरोत्तम मिश्रा का हमला 

वहीं विडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को युवती सामने आई। पीड़िता और अनुसूचित जाति के लोगों ने एसपी सिद्धार्थ चौधरी से मुलाकात कर जिले में कई मंदिरो में जाने से रोकने का आरोप लगाते हुए विरोध में ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मंदिर में जाने से रोकने का विरोध किया।

आपको बता दें कि एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि पुलिस को विडियो वायरल की जानकारी मिली थी। पुलिस भेजी गई थी लेकिन समाजिक कारणो से पहले शिकायत दर्ज नही कराई थी। इसके साथ ही गुरुवार सुबह पुलिस ने गांव में पहुंचकर बयान के आधार पर धारा 505 आईपीसी 2 और एट्रोसिटी एक्ट के तहत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस नियम अनुसार कार्रवाही करेगी। 

प्रमुख खबरें

Iran ने नहीं की क्षतिग्रस्त परमाणु केंद्रों की मरम्मत, IAEA प्रमुख Rafael Grossi का दावा

Israel Exit Poll Results | इजरायल के एग्जिट पोल में त्रिशंकु जनादेश! बेंजामिन नेतन्याहू का भविष्य अधर में अटका, विपक्ष ने पकड़ी रफ्तार

Bhadohi में दलित अधिवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

UAE ने Flydubai के भारतीय पायलट Captain Smit Machchhar को किया सम्मानित, कॉकपिट हमले के दौरान दिखाई थी अद्भुत बहादुरी