मेरे लिए ‘साधना’ के समान है नृत्य: माधुरी दीक्षित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2025

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का कहना है कि उनके लिए नृत्य किसी ‘साधना’ के समान है। माधुरी दीक्षित आईफा के मंच पर रविवार को नृत्य प्रस्तुति देने वाली हैं। जयपुर में शनिवार को आईफा अवॉर्ड्स 2025 की शुरुआत हुई और इसका समापन रविवार को होगा।

माधुरी ने शनिवार रात ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, नृत्य मेरे लिए साधना के समान है। मैं इस बार अपनी प्रस्तुति को लेकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यह जयपुर में हो रहा है। मेरी प्रस्तुति में यहां की मिट्टी की खुशबू होगी इसलिए मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है।

इस कार्यक्रम में माधुरी के साथ उनके पति श्रीराम नेने भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आईफा फिल्म जगत को हर साल एक साथ आने का मौका देता है। माधुरी ने कहा, हम यहां एक-दूसरे की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं। मेरा आईफा से बहुत पुराना रिश्ता है। अभिनेत्री आखिरी बार 2024 की हिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 में नजर आई थीं।

प्रमुख खबरें

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट

रेजीनगर में Suvendu Adhikari बोले, अपना वोट बर्बाद न करें अल्पसंख्यक

Bhubaneswar बम विस्फोट कांड में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, दो आरोपी नामजद

सस्ते US Dollar का लालच देकर 25 लाख रुपये ठगने वाला Surat से गिरफ्तार