सर्दी में डैंड्रफ की समस्या से परेशान? नारियल तेल और नींबू का घरेलू उपाय, ऐसे पाएं स्कैल्प क्लीन!

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 28, 2025

सर्दियों में सर्द हवाएं चलती हैं जिससे वातावरण में भी नमी खत्म हो जाती है। जिससे स्किन और बालों की समस्या भी काफी बढ़ जाती है। सर्दियों में सबसे ज्यादा डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। ड्राई हवाओं के चलते बालों में रुखापन और खुजली की समस्या बनीं रहती है। जब आप बालों में खुजली करते हैं, तो इससे सारा डैंड्रफ हमारे कपड़ों पर गिरता है। इस लेख में हम आपको एक घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो काफी डैंड्रफ को कम करने में मदद करेगा। इसलिए आप नारियल तेल व नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे नारियल का तेल और नींबू इस्तेमाल करें।

- सबसे पहले आप 2 चम्मच नारियल तेल लें।

- अब इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स करें।

- इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें और बालों में लगाएं।

- अब आप अच्छे से मसाज करें। इसकों आप बालों में कम से कम 30 मिनट तक लगाएं।

- इसके बाद शैंपू से बालों को साफ करना लेना है।

- एक बार शैंपू से बाल साफ कर लिए तो आपको किसी भी चीज को बालों में अप्लाई नहीं करना।

- ऐसा करने से आपके बालों से डैंड्रफ की समस्या दूर हो सकती है।

बालों में नींबू और नारियल तेल लगाने के फायदे

- सर्दियों के मौसम में नारियल का तेल स्कैल्प को अंदर तक मॉइस्चर प्रदान करता है। ऐसा करने से स्कैल्प की ड्राईनेस कम हो जाती है, यह एक डैंड्रफ का मुख्य कारण है।

- नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प पर जमी गंदगी और डैंड्रफ की परत को साफ करने में मदद करता है। 

- दोनों में ही एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को कम करते हैं।

- नींबू लगाने से बालों में खुजली की प्रॉब्लम भी कम होती है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Fire Service नियमों में होगा बदलाव, प्राइवेट ऑडिटर करेंगे सुरक्षा जांच: आशीष सूद

Supreme Court ने DGP नियुक्ति नियमों पर केंद्र से मांगा सभी राज्यों का ब्योरा

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच Asian Cup 2027 टला, अब 23 दिसंबर से Saudi Arabia में होगा

चेन्नई ओपन: Vaishnavi Adkar ने Jodie Burrage को हराकर दर्ज की करियर की पहली WTA जीत