फिल्म दंगल की अभिनेत्री Zaira Wasim के पिता का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2024

नयी दिल्ली। फिल्म दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार में नजर आ चुकी अभिनेत्री जायरा वसीम के पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। जायरा ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर मंगलवार को यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने अपने पिता की मौत के कारण का खुलासा नहीं किया। अभिनेत्री ने बताया कि पिता की याद में अंतिम नमाज़ श्रीनगर की एक मस्जिद में अदा की गई। उन्होंने अपने पिता के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘ आंखें सच में रोती हैं और दिल सच में दुखी होता है, लेकिन हम केवल इतना कहेंगे जो हमारे अल्लाह को मंजूर हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है।’’ 

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर