Pakistan पर खतरनाक वायरस अटैक, टेंशन में शहबाज सरकार

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2024

दुनिया अभी कोरोना कल को भूल भी नहीं पाई है कि अब पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक और वायरस की खबरें सामने आ रही है। पाकिस्तान में कांगो वायरस ने कहर बरपा रखा है। मामले लगातार बढ़ रहे हैं और जिस वजह से पाकिस्तान सरकार की चिंताएं लगातार बढ़ रही है। दरअसल, पाकिस्तान के कई शहरों से खतरनाक कांगो वायरस से संक्रमण की खबरें सामने आ रही हैं। कांगो वायरस का ताजा मामला पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त से सामने आया है। जहां 32 साल के युवक में कांगो वायरस की पुष्टि हुई है। कांगो वायरस से पीड़ित ये युवक सैफुल्लाह जिले का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें: Jammu Terrorist Attack के बीच भारत पहुंचा पाकिस्तान, पांच साल से अधिक समय में किसी प्रतिनिधिमंडल ने की जम्मू की यात्रा

इससे पहले, कांगो वायरस से पीड़ित एक 18 वर्षीय युवक ने पेशावर में अंतिम सांस ली। कुछ लक्षणों के बाद मरीज का ध्यान 17 मई को खैबर टीचिंग हॉस्पिटल ले जाया गया। सूत्रों का हवाला देते हुए एआरवाई न्यूज ने बताया कि मरीज को तेज बुखार, शरीर में दर्द और उल्टी जैसे लक्षण महसूस हो रहे थे। चिकित्साकर्मियों और परिवार के सदस्यों सहित रोगी के संपर्कों में किसी अन्य कांगो वायरस के मामले की पहचान नहीं की गई है। 

प्रमुख खबरें

Monsoon Snacks: Office Meal Plan में शामिल करें भुना चना और Sprouts Chaat, बारिश में नहीं होगी परेशानी

Kerala Sports Council के 14 जिला दफ्तरों में VACB की जांच, वित्तीय गड़बड़ी और गायब फाइलें पकड़ीं

Karnataka में 200 से अधिक तालुकों में सूखा, PM Modi से Relief Fund मांगेंगे DK Shivakumar

Gautam Adani ने की जबरदस्त वापसी! Mukesh Ambani को पछाड़ कर फिर बने नंबर-1, India में अमीरों की संख्या भी बढ़ी