Tokyo Olympic: फाबियो फोगनिनी के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद दानिल मेदवेदेव ने कहा, 'मैं मर सकता हूं'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2021

तोक्यो। रूस ओलंपिक समिति (आरओसी) के दानिल मेदवेदेव को पुरुष एकल टेनिस में इटली के फाबियो फोगनिनी के खिलाफ जीत के दौरान बुधवार को यहां तेज गर्मी और उमस के कारण जूझना पड़ा। मेदवेदेव ने मुकाबले के दौरान दो मेडिकल टाइम आउट लिए और एक बार उनके ट्रेनर को कोर्ट पर आना पड़ा। वह अंकों के बीच में अपने रैकेट के सहारे आराम करते दिखे। आरियाके टेनिस पार्क पर बुधवार को उमस और गर्मी से मेदवेदेव को जूझते देखकर चेयर अंपायर कार्लोस रामोस ने उनसे पूछा कि क्या वह खेलना जारी रखेंगे, जिस पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं मैच खत्म कर सकता हूं लेकिन मैं मर सकता हूं। अगर मैं मर गया तो क्या आप जिम्मेदार होंगे?’’ दूसरे वरीय मेदवेदेव हालांकि फोगनिनी को 6-2, 3-6, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता