चहल के आरोपों पर मुख्य कोच फ्रैंकलिन से बात करेगा डरहम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2022

नयी दिल्ली| काउंटी टीम डरहम ने कहा है कि भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल द्वारा उनके मुख्य कोच जेम्स फ्रैंकलिन पर लगाये गयेशारीरिक उत्पीड़न के आरोपों को लेकर वह न्यूजीलैंड के इस पूर्व तेज गेंदबाज से ‘निजी तौर पर’ बात करेगा। 

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार डरहम ने बयान में कहा, ‘‘हम 2011 की एक घटना से जुड़ी हाल की रिपोर्टों से अवगत हैं जिसमें हमारे कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य का नाम आया है।’’

उसने कहा, ‘‘हमारे कर्मचारी से जुड़े किसी भी मसले पर क्लब तथ्यों का पता करने के लिये संबंधित पक्षों से निजी तौर पर बात करेगा।’’

चहल ने यह भी आरोप लगाया था कि इन दोनों ने उनका मुंह टेप से बंद कर दिया था और उन्हें रात भर के लिये कमरे में अकेला छोड़ दिया था। फ्रैंकलिन 2011 से 2013 तक मुंबई इंडियन्स का हिस्सा रहे थे। उन्हें 2019 के शुरू में डरहम का कोच नियुक्त किया गया था।

चहल ने कहा था, ‘‘यह 2011 की घटना है जब मुंबई इंडियन्स ने चैंपियन्स लीग जीती थी। हम चेन्नई में थे। उसने (साइमंड्स) बहुत अधिक ‘फलों का जूस’ पी लिया था।’’ उन्होंने कहा था, ‘‘मुझे नहीं पता कि वे क्या सोच रहे थे लेकिन उसने और जेम्स फ्रैंकलिन ने मिलकर मेरे हाथ पांव बांध दिये थे और कहा कि अब तुम खोलकर दिखाओ। वे नशे में इतने अधिक धुत थे कि उन्होंने मेरे मुंह पर टेप चिपका दी और पार्टी के दौरान पूरी तरह से मेरे बारे में भूल गये।’’

चहल ने कहा, ‘‘वे वहां से चले गये। सुबह कोई कमरा साफ करने के लिये आया और उसने मुझे देखा। उसने कुछ अन्य को बुलाया और मुझे बंधनमुक्त किया।’’ चहल के अनुसार दोनों खिलाड़ियों ने कभी इसके लिये उनसे माफी नहीं मांगी।

फ्रैंकलिन और साइमंड्स के खिलाफ आरोप तब सामने आये जब इस लेग स्पिनर ने एक अन्य घटना का खुलासा करते हुए कहा कि 2013 में बेंगलुरू में आईपीएल मैच के बाद पार्टी में नशे में धुत एक खिलाड़ी ने उन्हें होटल के 15वें मंजिल से नीचे लटका दिया था।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार