डेटा अपने आप में दिखा रहा है, जिन जिन पर आरोप लगाए सभी बीजेपी में हुए शामिल, सुप्रिया सुले ने राहुल के बयान पर दी प्रतिक्रिया

By अभिनय आकाश | Aug 03, 2024

 ईडी को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट पर एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि डेटा अपने आप में दिखा रहा है। भाजपा ने जिन जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं वे अब भाजपा में हैं। भाजपा एक बार बता दीजिए वे भ्रष्ट हैं या नहीं। महाराष्ट्र के बहुत से मंत्री जो आज उनके साथ सरकार में हैं उनपर भाजपा ने पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। 

इसे भी पढ़ें: डरी हुई है मोदी सरकार, ED छापेमारी की योजना बना रही वाले राहुल के बयान पर आया उद्धव सेना का रिएक्शन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी के इस दावे को लेकर कहा कि वायनाड से सांसद के रूप में अपनी जवाबदेही से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए वह एक नई कहानी गढ़ रहे हैं। राहुल गांधी 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में वायनाड से चुने गए थे। उन्होंने इस बार वायनाड के साथ ही रायबरेली से भी चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी। कांग्रेस ने घोषणा की है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का बड़ा हमला: System को सवाल पूछने वाले Students नहीं, सिर्फ अंधभक्त चाहिए

Russia से तेल खरीद पर US Tariff के बीच बोले Kirti Vardhan Singh, जनता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता

Tirupati Laddu: पिछली सरकार में 230 करोड़ का मिलावटी घी पहुंचा, TDP ने ED जांच का दिया हवाला

Asian Games 2026 में 503 भारतीय एथलीट्स को PM Modi ने दी बधाई, कहा- देश को आप पर गर्व