Twitter Data Leak: 40 करोड़ ट्विटर यूजर्स का डाटा लीक! लिस्ट में कई नामी हस्तियों के नाम शामिल

By अंकित सिंह | Dec 26, 2022

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर आज अभिव्यक्ति का एक बड़ा माध्यम बन गया है। इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोग ट्विटर पर सक्रिय रहते हैं। लोग ट्विटर के जरिए अपनी बात भी रखते हैं। हालांकि, बड़ी खबर यह आ रही है कि 40 करोड़ ट्विटर यूजर्स पर बड़ा साइबर अटैक हुआ है। बताया जा रहा है कि 40 करोड़ यूजर्स के डाटा को हैकर द्वारा चोरी कर लिया गया है और इन डाटा को डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। खबर के मुताबिक जिन यूजर्स के डाटा लीक हुए हैं, उनमें उनका नाम, ईमेल आईडी, फॉलोअर्स की संख्या और फोन नंबर तक शामिल है। इतना ही नहीं, डाटा लीक में सूचना प्रसारण मंत्रालय और अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का भी अकाउंट शामिल है। 

इसे भी पढ़ें: Twitter: Elon Musk ने कहा अपने पद के लिए कोई पर्याप्त मूर्ख व्यक्ति मिलते ही इस्तीफा दे दूंगा

डाटा लीक करने वाले एक हैकर ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ट्विटर या एलन मस्क अगर इस पोस्ट को पढ़ रहे हो तो आपको पहले ही 5.4 करोड़ से अधिक यूजर्स के डाटा लीक होने पर जीडीपीआर के जुर्माने का रिस्क है। अब 40 करोड़ यूजर्स के डाटा लीक होने पर जुर्माने के बारे में सोचें। हालांकि, इसको लेकर पहले ही सतर्कता बरतने की अपील की गई थी। खबर यह भी आ रही है कि है कि बिचौलियों के जरिए चोरी किए गए डाटा को बेचने की पेशकश में की थी। आपको बता दें कि हाल में ही एलन मस्क ने ट्वीटर को खरीदा है। ट्विटर में कई बड़े बदलाव भी हुए हैं। ज्यादातर कर्मचारियों को बर्खास्त भी कर दिया गया है जिससे कि डाटा लीक का खतरा बढ़ गया है। 

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल Attack! Wholesale Inflation 3 साल के शिखर पर, Crude Oil ने बढ़ाई टेंशन

US-Iran टेंशन में कमी के संकेत, Global Cues से भारतीय बाजार में बहार, Sensex 1200 अंक उछला।

खौफनाक Face Injury के बाद Ben Stokes की वापसी, बोले- जिंदा बचकर खुद को Lucky मानता हूं

Barcelona की जीत भी नहीं आई काम, Atletico Madrid ने मारी बाजी, Simeone ने कसा तीखा तंज