मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 3 हजार के पार, अब तक कोरोना संक्रमण से 176 मौतें

By दिनेश शुक्ल | May 05, 2020

भोपाल। भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तीन हजार के पार हो गया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या मंगलवार को 2942 से बढ़कर 3049 हो गई है। प्रदेश में मंगलवार शाम 6.00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 107 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। जबकि 241 कोरोना मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण की वजह से 176 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के इंदौर में 1611 से बढ़कर 1654, भोपाल 563 से बढ़कर 571, उज्जैन 166 से बढ़कर 184, जबलपुर में 98 से बढ़कर 106, खरगौन 77 से बढ़कर 79, धार 55 से बढ़कर 75, रायसेन 59 से बढ़कर 63 और  खंडवा में 47 से बढ़कर 49 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए है। स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के मुताबिक मंगलवार को 54595 सेंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 3049 पॉजिटिव और 51546 निगेटिव रिपोर्ट आई है। मंगलवार को कुल 2500 रिपोर्ट में से 107 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए जबकि 2297 निगेटिव वही 96 रिपोर्ट रिजेक्ट कर दी गई। 

इसे भी पढ़ें: शराब ठेका: उच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश सरकार को जारी किया नोटिस, दो सप्ताह में मांगा जवाब

इंदौर के अलावा भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, खरगौन, धार, रायसेन और खंडवा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले में इंदौर,  भोपाल,  और उज्जैन अभी भी हॉटस्पॉट बने हुए है। जहाँ मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में सबसे अधिक 43 कोरोना संक्रमित मरीज मिले तो वही भोपाल में 08, उज्जैन में 18, जबलपुर में 08, खरगौन में 02, धार में 20, रायसेन में 04, खंडवा में 02 और अनूपपुर तथा टीकमगढ़ में 01-01 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहुचान हुँ है। कोरोना संक्रमण से मौतों के मामले में भी इंदौर सबसे आगे है यहाँ अब तक 79 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जबकि भोपाल में 16, उज्जैन में 40, जबलपुर में 03, खरगौन 07, धार 01, रायसेन 03, खंडवा 06 होशंगाबाद 03, मंदसौर 03, बुरहानपुर 03, देवास 07, आगर-मालवा 01, शाजापुर 01, छिंदवाड़ा 01, अशोक नगर 01 तथा सतना में 01 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।  सब मिलाकर मौतों का यह आंकड़ा आंकड़ा 176 पहुँच गया है। 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने खोला राज, कैसे ठीक हो रहे भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीज

मध्य प्रदेश में मंगलवार 05 मई 2020 तक 796 कंटेंमेंट एरिया बनाए गए है। राज्य में जिलों एवं ब्लॉक स्तर पर कुल संभावित व्यक्तियों के लक्षणों के आधार पर जाँच किए जाने हेतु समुदाय स्तर, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर टीमें गठित की गई है। जिसमें रैपिड रिस्पांस टीम की संख्या 51, मोबाइल मेडिकल यूनिट 1221 और 3148 सर्वे टीम गठित की गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण से पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर 1 हजार मरीज अपने घर जा चुके है। जबकि 1632 मरीजों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। 

 

इसे भी पढ़ें: MP में कोरोना से वॉर्डबॉय की मौत, सरकार ने मृतक के परिवार को दी 50 लाख की आर्थिक मदद

राजधानी भोपाल में मंगलवार को 02 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मौत हुई है। भोपाल में शाम 08 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मंगलवार को 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घरो को चले गए है। भोपाल में 337 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके है। स्वास्थ्य अधिकारी ने वही यह भी बताया कि मंगलवार को भोपाल में 533 सेम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें 36 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। इन सभी की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है और इन्हें हॉस्पीटल में भर्ती किया गया है। इनके घरों को एपिक सेंटर घोषित कर 1 किलोमीटर के क्षेत्र को कंटेंमेंट एरिया घोषित किया गया है। भोपाल में आज शाम 08 बजे तक 597 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 331 कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके है। जबकि 17 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 

प्रमुख खबरें

UN में नेतन्याहू के सामने बुर्के वाली डिप्लोमैट का तहलका, हिली दुनिया !

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें