Datia में तिरंगा लगाते समय Student की करंट से मौत, स्कूल मालिक पर BNS में केस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 16, 2026

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के दौरान एक निजी स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज लगाते समय ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार को लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में हुई।

इसी दौरान वह उच्च-वोल्टेज वाले बिजली के तार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने घटना की तत्काल सूचना उन्हें नहीं दी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर न्यू कलेक्ट्रेट के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर चक्काजाम कर दिया।

जाम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की कार भी फंस गई। मंत्री कार से उतरकर छात्र के परिजनों से मिले और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। कुशवाह ने कहा, ‘‘प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसकी गिरफ्तारी होगी। परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी।’’ पुलिस अधिकारी राजपूत ने बताया कि स्कूल के मालिक नंदकिशोर कुशवाह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Telangana: वन अधिकारी की मौत मामले में 4 गिरफ्तार, बिछाया था बिजली का जाल

CAG ने जताई चिंता, Indian Railways के कई स्टेशनों के पेयजल में E. coli बैक्टीरिया मिला

Pranavi Urs ने Swiss Ladies Open में कट हासिल किया, त्वेसा मलिक चुकीं

80वें Independence Day पर Emmanuel Macron और पुतिन समेत कई वैश्विक नेताओं ने दी बधाई