नेटफ्लिक्स पर डेटिंग शो ‘‘वाट द लव? विद करन जौहर’’ होस्ट करेंगे करण जौहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2019

मुम्बई। फिल्मनिर्माता करण जौहर नेटफ्लिक्स पर डेटिंग शो ‘‘वाट द लव? विद करण जौहर’’ होस्ट करने वाले हैं। नेटफ्लिक्स ने कहा कि निर्देशक करण जौहर प्रेम और संबंधों पर अपने विचार साझा करेंगे लेकिन एक अप्रत्याशित ट्विस्ट के साथ। जौहर शनिवार को 47 वर्ष के हो गए।

नेटफ्लिक्स ने ट्वीट करके कहा कि करण जौहर के जन्मदिन पर हमने खुद को उनके द्वारा होस्ट किया गया एक डेटिंग शो उपहार में देने का फैसला किया है। करण जौहर द्वारा होस्ट किया जाने वाला ‘‘वाट द लव? विद करण जौहर’’नेटफ्लिक्स पर आ रहा है। जौहर ने नेटफ्लिक्स के ट्वीट को साझा करते हुए लिखा कि वे नेटफ्लिक्स इंडिया परिवार में शामिल होने को लेकर उत्सुक हैं।

इसे भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर शुरू ''डेल्ही क्राइम'' की स्ट्रीमिंग, निर्भया कांड पर आधारित है फिल्म

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav