By अभिनय आकाश | Apr 08, 2025
दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम फ़ज़ा के नाम से भी जाना जाता है। 8 अप्रैल को भारत आ चुके हैं। उनका औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया और हवाई अड्डे पर राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने उनकी अगवानी की। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भारत आने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। दुबई के क्राउन प्रिंस, यूएई के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम 8-9 अप्रैल को भारत आएंगे। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आ रहे हैं। बयान में यह भी कहा गया था कि यह यात्रा भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी और दुबई के साथ हमारे बहुआयामी संबंधों को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगी।
प्रिंस का लग्जरी लाइफ़स्टाइल
अपनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल की बात करें तो शेख हमदान के शाही शौक भी हैं। वह घुड़सवारी में चैंपियन हैं और कई बड़ी प्रतियोगिताओं में जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्हें स्काईडाइविंग, स्कूबा डाइविंग और साइकिलिंग में भी काफी दिलचस्पी है। वह अरबी में कविताएँ लिखते हैं और 'फ़ज़ा' नाम से मशहूर हैं। 2019 में, अमीराती राजकुमार ने फ़ॉर द लव ऑफ़ हॉर्सेस शीर्षक से 18 कविताओं का एक द्विभाषी संग्रह प्रकाशित किया, जिसमें घोड़ों के प्रति उनके जुनून के साथ उनके विचारों को मिलाया गया है। उनकी संपत्ति का अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन उनके पास लग्जरी कारें, प्राइवेट जेट और शाही महल हैं। उनके पास प्राइवेट जेट बोइंग 747, सुपरयाट और फेरारी, लेम्बोर्गिनी और गोल्डन मर्सिडीज सहित लग्जरी कारों का संग्रह है। इंस्टाग्राम पर उनके 16.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर करते हैं।