डेविड बहुमुखी प्रतिभा का धनी, ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी में विकल्प प्रदान करता है: फिंच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2022

नागपुर। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि लंबे शॉट खेलने में माहिर टिम डेविड बहुमुखी प्रतिभा का धनी खिलाड़ी है और वह टी20 विश्व कप के लिए उनकी टीम को बल्लेबाजी विकल्प प्रदान करता है। सिंगापुर में जन्मे डेविड अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। उन्होंने मोहाली में पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पदार्पण किया था।

इसे भी पढ़ें: मनमोहन के कार्यकाल में ठहर गया था भारत, मोदी के कार्यकाल में दौड़ रहा है देशः नारायण मूर्ति

फिंच ने कहा,‘‘उसके लिए हालांकि निचले मध्यक्रम में उतरना ही आदर्श होगा क्योंकि शीर्ष क्रम के हमारे बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अगर आप विश्वकप की हमारी टीम पर गौर करो तो उसमें कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं जैसे कि मैक्सवेल, स्टोइनिस, डेविड, मैथ्यू वेड और स्टीव स्मिथ। हमारे पास कई विकल्प हैं जो वास्तव में बहुत अच्छा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर