बॉल टेंपरिंग मामले के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका जाएंगे वार्नर और स्मिथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2020

सिडनी। गेंद से छेड़खानी मामले के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका में खेलने जा रहे ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ दर्शकों की हूटिंग झेलने को तैयार है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उनके लिये थोड़ा सम्मान दिखायेंगे।दो साल पहले दोनों ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका में खेला था। उस समय केपटाउन टेस्ट में ही गेंद से छेड़खानी मामले में दोनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। 

दोनों ने वापसी के बाद शानदार खेल दिखाया है। वार्नर को आस्ट्रेलिया का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर भी चुना गया जबकि स्मिथ दूसरे स्थान पर रहे। विश्व कप और एशेज श्रृंखला में दोनों को दर्शकों की हूटिंग झेलनी पड़ी थी। अब दक्षिण अफ्रीका में भी ऐसा ही नजारा मिलने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: मैदान में आमने-सामने होंगे क्रिकेट के पुराने दो धुरंधर, जानिए कब और कहां होगा मैच

वार्नर ने सिडनी रेडियो टूजीबी से कहा कि मुझे उतना फर्क नहीं पड़ता। मैं मैदान पर उतरकर रन बनाने और ऑस्ट्रेलिया को जिताने के लिये खेलूंगा।’’उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में हमने उसका सामना किया। उम्मीद है कि हमारे लिये थोड़ा सम्मान दिखाया जायेगा।’’वार्नर और स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की टी20 और वनडे दोनों टीमों में है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार