डेविड वार्नर दर्शकों के सामने अपने बल्ले से जलवा बिखेरने के लिये तैयार- यूसुफ पठान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2019

कोलकाता। सनराइजर्स हैदाराबाद के यूसुफ पठान ने शनिवार को अपने साथी डेविड वार्नर के बारे में कहा कि वह फिर से दर्शकों के सामने अपने बल्ले से जलवा बिखेरने के लिये तैयार हैं। गेंद से छेड़छाड़ करने के शर्मनाक प्रकरण को पीछे छोड़कर वार्नर हैदराबाद की टीम में वापसी कर चुके हैं, पिछले साल बीसीसीआई ने उन्हें खेलने की अनुमति नहीं दी थी। 

पठान ने टीम होटल में पत्रकारों से कहा, ‘‘वह काफी लंबे समय बाद लौट रहा है इसलिये काफी लोग उसे फिर से खेलते हुए देखने के लिये आयेंगे। आप भले ही सनराइजर्स हैदराबाद के प्रशंसक हो या नहीं, लेकिन हर कोई उसकी धुआंधार बल्लेबाजी का लुत्फ उठाता है। वह मैदान पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।’’

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow