फिट नहीं होने पर भी सिडनी टेस्ट में खेल सकते हैं ओपनर डेविड वॉर्नर, कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने दिए संकेत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2020

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने गुरूवार को कहा कि भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में डेविड वॉर्नर सौ फीसदी फिट नहीं होने पर भी खेल सकते हैं। तीसरा टेस्ट सिडनी में 7 से 11 जनवरी के बीच खेला जायेगा। ग्रोइन की चोट से उबर रहे वॉर्नर की गैर मौजूदगी में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी पहले दो मैचों में कमजोर नजर आई। मैकडोनाल्ड ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ यही एकमात्र विकल्प है। हो सकता है कि वह सौ प्रतिशत फिट नहीं हो क्योंकि चोट से लौट रहा है। जब तक वह मैदान पर नहीं उतरता , पता नहीं चलेगा। अगर वह 90 . 95 प्रतिशत भी फिट है और मैदान पर जाकर खेल सकता है तो खेलेगा। कोच उससे इस बारे में जरूर बात करेंगे।’’ मेलबर्न टेस्ट में मिली हार के बाद वॉर्नर और विल पुकोवस्की को टीम में शामिल किया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर