कोहनी की सर्जरी के बाद वापसी करते हुए डेविड वार्नर का शतक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2019

सिडनी। डेविड वार्नर ने कोहनी की सर्जरी के बाद वापसी करते हुए सिडनी के अपने क्लब की ओर से आक्रामक शतक जड़ा। रेंडविक पीटरशैम की ओर से खेल रहे वार्नर ने पेनरिथ के खिलाफ एकदिवसीय मैच में 77 गेंद की अपनी पारी में सात छक्के और चार चौके की मदद से 110 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें: MCC ने कहा, 86 प्रतिशत प्रशंसक टेस्ट क्रिकेट को तरजीह देते हैं


गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के लिए वार्नर और आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पर राज्य और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था जो 28 मार्च को खत्म होगा। इन दोनों को पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए शुक्रवार को घोषित आस्ट्रेलिया की टीम में जगह नहीं मिली है जबकि ये दोनों अंतिम दो मैच में खेलने के पात्र थे।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका