‘भारत जोड़ो यात्रा’ का कर्नाटक में दूसरा दिन, बारिश के कारण सुबहथोड़ी देर से शुरू हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2022

गुंडलुपेट (कर्नाटक)। बारिश के कारण थोड़ी देर बाधित रहने के बाद शनिवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, गांधी को सुबह 6.30 बजे अपना मार्च शुरू करना था, हालांकि इसमें करीब 45 मिनट की देरी हुई। बारिश रुकने के बाद, गांधी ने तोंडवाडी गेट से अपना पैदल मार्च शुरू किया और वह चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट स्थित कलाले गेट पहुंचे। वह शाम साढ़े चार बजे तक आराम करेंगे और एक बार फिर अपनी यात्राशुरू करेंगे।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना के प्रत्येक नागरिक का ‘स्वास्थ्य प्रोफाइल’ जल्द ही तैयार किया जायेगा: राव

सूत्रों ने बताया, राहुल गांधी मैसूर के तांडवपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता आज 23 किलोमीटर पैदल चलेंगे। गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनके विधायक पुत्र यतींद्र सिद्धारमैया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार, एचसी महादेवप्पा, एमबी पाटिल, केजे जॉर्ज और प्रियांक खड़गे भी थे।

इसे भी पढ़ें: केदारनाथ मंदिर के पास हिमस्खलन से यात्रियों में भय, अधिकारियों ने कहा-चिंता करने की जरुरत नहीं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शुक्रवार सुबह पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के गुडलुर से कर्नाटक के गुंडलुपेट पहुंचे थे। गांधी अपनी यात्रा के दौरान राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 21 दिन बिताएंगे। यात्रा सात सितम्बर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी 2023 को यह जम्मू पहुंचेगी।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress