डे-नाइट टेस्ट मैच होगा बेहद खास, टॉस से पहले पैराट्रूपर सौंपेंगे कप्तानों को पिंक बॉल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2019

कोलकाता। सेना के पैराट्रूपर ईडन गार्डन्स में 22 नवंबर से यहां भारत और बांग्लादेश के बीच शुरू होने वाले ऐतिहासिक दिन रात्रि टेस्ट मैच में टास से तुरंत पहले दोनों टीमों के कप्तानों को गुलाबी गेंद सौंपेंगे। बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव अविषेक डालमिया ने कहा, ‘‘पैराट्रूपर दो गुलाबी गेंद के साथ विकेट के ऊपर आयेंगे। हमने सेना (पूर्वी कमान) के साथ इस योजना की चर्चा की है। 

सेना मैच शुरू होने से पहले दोनों देशों का राष्ट्रगान बजायेगी। इसके बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ईडन की घंटी बजायेंगी। 

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक