DC vs RR IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर, यहां देखें प्लेइंग 11

By Kusum | May 07, 2024

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 56वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। जहां राजस्थान ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। इस मैच में रॉयल्स की तरफ से डोनोवन फरेरा आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे हैं। साथ ही शुभमन दुबे की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। जबकि दिल्ली की तरफ से गुलबदीन नईब आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं। तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी टीम में लौटे हैं। 

 

ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली दिल्ली टीम को अपने आखिरी मैच में केकेआर के हाथों 7 विकेट से हार मिली थी। डीसी ने अभी तक 10 मैचों में से पांच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। डीसी के खाते में दस अंक हैं।

 

वहीं संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसने 10 मैचों में आठ में जीत का पताका फहराया है। और उसके 16 अंक हैं। रॉयल्स टीम जीत की पटरी पर लौटने को तैयार है। अगर टीम आज जीत जाती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

 

दोनों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स- जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नैब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद। 

राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्वि, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा युजवेंद्र चहल।  

प्रमुख खबरें

वरिष्ठ Congress नेता Digvijay Singh ने EVM पर उठाये सवाल, सुप्रीम कोर्ट पहुँचे

BJP की महिला नेता ने पार्टी के पदाधिकारियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

ईरान के राष्ट्रपति रईसी को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

विकास ही मुख्य मुद्दा, पीएम हिन्दू-मुसलमान नहीं कर रहे, बल्कि विपक्षी दलों की सच्चाई बता रहे : Pushkar Singh Dhami