भूख हड़ताल के 13वें दिन स्वाति मालीवाल की तबीयत बिगड़ी, जबरन तुड़वाया गया अनशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2019

नयी दिल्ली। बलात्कार के दोषियों को सजा सुनाये जाने के छह महीने के भीतर मृत्युदंड दिए जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रही दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल रविवार सुबह बेहोश हो गईं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मालीवाल पिछले 10 दिन से राज घाट के निकट समता स्थल पर बैठकर भूख हड़ताल कर रही हैं।

उनकी शनिवार रात तबियत खराब हो गई थी और चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल जाने की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। मालीवाल के बेहोश हो जाने के बाद उन्हें रविवार सुबह एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने जबरदस्ती उनका अनशन तुड़वाया, जिसका उन्होंने विरोध भी किया।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा