आगरा के खेत में मिले पुरुष और महिला के शव, लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2025

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खैरागढ़ के बुंदपुरा गांव में एक पुरुष और एक महिला के शव खेत में मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पुरुष के शव के पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद की गयी है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोनम कुमार ने कहा, प्रारंभिक साक्ष्यों से पता चलता है कि विनय परमार नामक व्यक्ति ने बुधवार को पहले महिला को और फिर खुद को गोली मार ली।

हालांकि, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक नगला कमाल निवासी 42 वर्षीय विनय परमार ने बुंदपुरा में एक खेत किराए पर लिया था, जहां 18 वर्षीय महिला भी रहती थी।

पुलिस ने बताया कि उनके शव दोपहर करीब तीन बजे खेत में मिले, जिनके सिर पर गोली के निशान थे। परमार के शव के पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर मिली। स्थानीय निवासियों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि परमार शादीशुदा था, जबकि महिला अविवाहित थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है। कुमार ने कहा कि जांच जारी है और सभी सबूतों की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई