कुत्ते के मुंह में था इंसान का हाथ,पुलिस ने ढूंढ निकाला पूरा शव; जानिए पूरा मामला

By निधि अविनाश | Feb 22, 2022

हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर से बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां एक अवारा कुत्ता अपने मुंह में इंसान की हाथ लेकर इधर-उधर घूम रहा था। बता दें कि, पुलिस ने अब हाथ के अलावा पूरे शव का पता लगा लिया है और उसकी पहचान भी हो गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि, बीते रविवार को हिमाचल के सोलन के शामती के करीब एक कुत्ता अपने मुंह में हाथ लिए घूम रहा था। बताया जा रहा है कि, हाथ किसी पुरुष का है और शख्स मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था और पिछले कई महीने से सोलन में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, शख्स दिसंबर से ही गुमशुदा था और उसकी रिपोर्ट सोलन थाने में परिजनों द्वारा दर्ज करवाई गई थी। पुलिस को शव बहुत ही संदिग्ध हालात में शामती के समीप झाड़ियों से मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने क्षेत्र में शव की आशंका में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था और शिमला में डॉग स्क्वायड की मदद से शव का पता लगाया जा रहा था। 

लावारिस कुत्ते की मदद से मिली पूरी लाश

जब शव को डॉग स्क्वायड भी नहीं ढूंढ पाई तो शाम के समय तक जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम को लावारिस कुत्ते की मदद से शामती के करीब रिहाइशी क्षेत्र की झाड़ियों के साथ नाले में शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में किया और मामले की जांच शुरू कर दी। मामले को लेकर एसपी सोलन वीरेंद्र ने कहा कि, पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर पहलु से इसकी जांच कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Sawan Somwar Fast: पनीर टिक्का से राजगिरा पराठा तक, व्रत में ऊर्जा बनाए रखेंगे ये 6 Protein Rich Foods

Rudraprayag में लगातार बारिश से Landslide का खतरा बढ़ा, कई रास्तों पर मलबे से थमी रफ्तार

Raj Thackeray ने PM Modi की तारीफ करने वाले कलाकारों के Dubai शिफ्ट होने पर उठाए सवाल

Prashant Kishor का पटना SSP पर गंभीर आरोप, कहा BJP के कहने पर कार्यकर्ताओं को उठाया