ठाणे जिले में सूटकेस से एक बुजुर्ग का शव बरामद, प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2024

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दूरदराज के एक इलाके में सूटकेस से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह शव बृहस्पतिवार को कल्याण तालुका के वराप गांव के पास मिला।

अधिकारी ने बताया कि एक राहगीर शौच के लिए उस स्थान पर गया था तभी उसकी नजर सूटकेस पर पड़ी। राहगीर ने उत्सुकता वश सूटकेस खोला तो उसमें 60-70 साल के एक व्यक्ति का शव मिला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलनेपर पुलिस और ‘श्वान दस्ते’ को घटनास्थल पर भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

अजित पवार की मौत की CBI जांच हो, Rohit Pawar ने Amit Shah से की मांग

Ankita Bhandari Case: दोषी के पिता Vinod Arya ने 4800 पन्नों की चैट पेश कर किया नया दावा

Haryana की सभी 20 जेलों के लिए Monitoring Board गठित, Supreme Court के आदेश पर फैसला

Winter में गुड़ और तिल खाने से मजबूत होती है Immunity, शरीर को मिलती है नेचुरल गर्मी