Maharashtra: आंगनवाड़ी के मिड-डे मील के पैकेट में मिसा मरा हुआ सांप, जांच में जुटे अधिकारी

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2024

पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक आंगनवाड़ी या सरकार द्वारा संचालित नर्सरी स्कूल में बच्चों के लिए बने मिड-डे मील के पैकेट में कथित तौर पर एक छोटा मरा हुआ सांप पाया गया। राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की उपाध्यक्ष आनंदी भोसले ने कहा, कथित घटना की सूचना पलुस में एक बच्चे के माता-पिता ने सोमवार (1 जुलाई) को दी, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए जिला अधिकारियों से संपर्क नहीं किया जा सका। छह महीने से तीन साल की उम्र के बच्चों को आंगनबाड़ियों में मध्याह्न भोजन, दाल खिचड़ी के प्रीमिक्स के पैकेट मिलते हैं। सोमवार को पलुस में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन पैकेट वितरित किये गये। बुधवार (3 जुलाई) को उन्होंने कहा कि एक बच्चे के माता-पिता ने दावा किया कि उन्हें जो पैकेट मिला था, उसमें एक छोटा मरा हुआ सांप पाया गया था।

इसे भी पढ़ें: ठाणे में शख्स ने नाबालिग लड़के के साथ बनाया अप्राकृतिक यौन संबंध, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

बार-बार प्रयास करने के बावजूद, जिला परिषद के आंगनवाड़ी अनुभाग के प्रभारी यादव से संपर्क नहीं किया जा सका। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा