राइजिंग नॉर्थ ईस्ट निवेशक सम्मेलन में 4.18 लाख करोड़ रुपये के करार की घोषणा: सिंधिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2025

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दिल्ली में चल रहे राइजिंग नॉर्थ ईस्ट निवेशक सम्मेलन 2025 में 4.18 लाख करोड़ रुपये के करार की घोषणा की गई। इस सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

सिंधिया ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, पहली बार पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के लिए एक संयुक्त कार्यक्रम चल रहा है। इसके लिए बेंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता और इंदौर जैसे शहरों में रोड शो आयोजित किए गए। विभिन्न औद्योगिक समूहों के साथ बैठकें की गईं।

उन्होंने आगे कहा, इस प्रयास के परिणामस्वरूप, एक विश्व स्तरीय निवेश शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान 4.18 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों की घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा, प्रत्येक राज्य को 20,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। औद्योगिक समूह के मुखियाओं के साथ, आठ राज्यों के नए उद्यमियों और 50 देशों के राजदूतों ने शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि निवेश प्रोत्साहन के मुख्य फोकस क्षेत्रों में पर्यटन और आतिथ्य, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, हथकरघा और हस्तशिल्प, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा तथा सूचना प्रौद्योगिकी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प