डीन जोन्स ने कहा, वॉर्नर की तुलना में स्मिथ की कोहनी ज्यादा खराब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2019

मुंबई। अस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस ने शुक्रवार को दावा किया कि स्टीव स्मिथ की कोहनी की स्थिति डेविड वार्नर की तुलना में ज्यादा खराब है और उन्होंने संकेत दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग के शुरूआती मैचों में टीम चयन में यह अहम भूमिका निभा सकती है। जोंस ने कहा, ‘‘मैंने स्मिथ और वार्नर दोनों से बात की।

स्मिथ की कोहनी वार्नर की तुलना में काफी खराब है। इससे यह शुरूआती मैचों के लिये टीम चयन में अहम भूमिका निभा सकता है। ’’जोंस ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘ वे (राजस्थान रायल्स) स्मिथ को अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम में खिलायेंगे या नहीं, यह बड़ा सवाल है।’’

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार

Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?

Saraswati Mantra: Maa Saraswati के इन चमत्कारी Mantras के जाप से मिलेगी बुद्धि और ज्ञान में अपार सफलता