कोहली और शास्त्री से पीटरसन ने लगाई गुहार, कहा- इस खिलाड़ी को नहीं करें ड्रॉप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

बर्मिंघम। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने विराट कोहली और रवि शास्त्री को सलाह दी कि भारत आईसीसी विश्व कप में मेजबान टीम के साथ अपने अगले मुकाबले में हरफनमौला विजय शंकर को टीम से बाहर नहीं करे। भारतीय टीम रविवार को विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। पीटरसन से ट्वीट किया कि प्रिय विराट और रवि- कृपया विजय शंकर को टीम से बाहर नहीं करे। मुझे लगता है कि वह लय पा रहा है और कल आपके लिए मैच जीत सकता है।

इंग्लैंड के इस पूर्व बल्लेबाज को लगता है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाल ऋषभ पंत अभी अंतिम 11 में जगह पाने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने भारतीय कप्तान को कोच को सलाह दी कि पंत के बारे में नहीं सोचे। मुझे लगता है विश्व कप टीम में जगह पाने के लिए उन्हें अभी तीन सप्ताह और तैयारी करनी होगी। शंकर भारतीय टीम में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे है लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ 29 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 रन की पारी से वह मौके को भुनाने में सफल नहीं रहे। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह