वर्ष 2022 में 7,700 दो पहिया वाहन चालकों की मौत, हेलमेट नहीं पहनना प्रमुख वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2023

महाराष्ट्र में पिछले साल सड़क हादसे में लगभग 15,000 लोगों की मौत हुई, जिसमें 7,700 लोग दोपहिया वाहन चालक थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य परिवहन आयुक्त द्वारा पिछले सप्ताह जारी एक परिपत्र में साझा किये गये आंकड़ों के मुताबिक, ज्यादातर दोपहिया वाहन चालकों की मौत हेलमेट नहीं पहनने के कारण सिर में चोट लगने की वजह से हुई। एक अधिकारी ने बताया कि इस स्थिति के मद्देनजर राज्य परिवहन विभाग ने अपने कर्मचारियों को, दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षा के महत्व और इससे संबंधित प्रावधानों को समझाने और परामर्श देने के वास्ते एक राजव्यापी अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। इस साल की शुरुआत में सामने आए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2022 में राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कुल 14,883 लोग मारे गए, जो 2019 में सड़क दुर्घटना में हुई मौत के 12,788 मामलों की तुलना में 2,095 अधिक है।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘परिपत्र में यह भी बताया गया है कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199 (ए) के तहत ऐसे नाबालिगों के माता-पिता पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाने तथा नाबालिगों को 25 साल की उम्र तक लाइसेंस जारी नहीं करने का प्रावधान है। वहीं, आरटीओ अधिकारियों को इस बाबत नाबालिगों के माता-पिता को परामर्श देने के लिये भी कहा गया है।’’ अधिकारी ने कहा कि लोगों को गति प्रतिबंध, एक से अधिक सवारी बैठाने और हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए परामर्श भी दिया जाना चाहिए। परिपत्र में आरटीओ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है कि दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी वाहन खरीदते वक्त खरीदारों को दो हेलमेट प्रदान करें।

प्रमुख खबरें

Aviation Sector के एक्सपर्ट Tewolde GebreMariam होंगे Air India के नए CEO, Campbell Wilson की लेंगे जगह

फिटनेस बनी Carlos Alcaraz की राह में रोड़ा, Cincinnati Masters के बाद अब US Open पर भी संकट के बादल

FIFA President Infantino की बढ़ी मुश्किल, निवेश प्रस्ताव वापसी के बावजूद UEFA का अविश्वास और Legal Action की तैयारी

Chess Olympiad: दिग्गज Harika Dronavalli टीम से बाहर, 19 वर्षीय Savitha Shri को मिला Team India में मौका