कोविड-19: दुनियाभर में दो लाख के पार पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, यूरोप में सबसे ज्यादा मौतें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2020

पेरिस। कोरोना वायरस का प्रकोप चीन में दिसंबर से शुरू होने के बाद से अब तक दुनियाभर में इस संक्रमण के कारण कम से कम 2,00,736 लोगों की मौत हो चुकी है। एएफपी द्वारा आधिकारिक सूत्रों से एकत्र किए गए आंकड़े यह बताते हैं। इनके मुताबिक 193 देशों में कोविड-19 के 2,864,070 से अधिक मामले सामने आए। इनमें से अब तक कम से कम 7,72,900 मरीज ठीक हो चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन से मिली जानकारी और राष्ट्रीय प्राधिकारी से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जो तालिका बनी है वह संभवत: संक्रमण के वास्तविक मामलों का महज एक हिस्सा है। शुक्रवार शाम से दुनियाभर में संक्रमण के कारण 6,813 लोगों की मौत हुई और कोविड-19 के 93,320 नए मामले सामने आए। इसमें अमेरिका में 2,710 लोगों की मौत, ब्रिटेन में 813 लोगों की मौत और इटली में 415 लोगों की मौत हुई। संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका है, जहां 53,070 लोगों की मौत हुई और संक्रमण के 9,24.865 मामले आए। इटली में26,384 लोगों की मौत हुई और संक्रमण के 1,95,351 मामले आए। स्पेन में 22,902 लोगों की मौत हुई और संक्रमण के 2,23,759 मामले आए। चीन ने (हांगकांग और मकाउ को छोड़कर) अब तक 4,632 लोगों की मौत और संक्रमण के 82,816 मामलों की घोषणा की है, शुक्रवार से यहां केवल 12 नए मामले आए। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत के अनुभव से सीख रहे विकसित देश: जितेंद्र सिंह

प्रमुख खबरें

GenZ वोटरों को रोकने के बाद अब स्पेशल कैंप लगाने का दिया जा रहा आदेश, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया एक और आरोप

उत्तर प्रदेश में Heavy Rain से Lucknow समेत कई जिले प्रभावित, IMD का अलर्ट

Sonam Wangchuk ने Ladakh की तुलना China के कब्जे वाले Tibet से करके खड़ा किया विवाद, Central Tibetan Administration ने जताई कड़ी आपत्ति

Devendra Fadnavis का बड़ा कदम: Maharashtra के 265 तालुकाओं में सूखा घोषित, किसानों की होगी मदद