पंजाब में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई, जाँच के लिए SIT का किया गया गठन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2024

चंडीगढ़। पंजाब के संगरूर में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इस बीच, घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। वहीं 11 लोगों का पटियाला के राजिंदरा अस्पताल और छह लोगों का संगरूर के सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। संगरूर के सिविल सर्जन कृपाल सिंह ने शनिवार को बताया कि इस घटना में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर समेत चार ने किया नामांकन पत्र दाखिल

एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) गुरिंदर सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में चार सदस्यीय एसआईटी जांच की निगरानी करेगी। उप महानिरीक्षक (पटियाला रेंज) हरचरण भुल्लर, संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरताज चहल और अतिरिक्त आयुक्त (आबकारी) नरेश दुबे एसआईटी का हिस्सा होंगे। पुलिस ने कहा, “एसआईटी साजिश की तह तक जाएगी। इसमें शामिल पाए गए किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रमुख खबरें

ऑफिस का काम और घर की जिम्मेदारी, दोनों संभालना है तो पेरेंट्स जरूर अपनाएं ये 7 तरीके

Shaurya Path: 1 या 2 नहीं, Indian Navy इस साल समुद्र में उतार रही 18 Warships, भारत की नौसैनिक शक्ति में बड़े इजाफे ने पलट दिये पुराने समीकरण

Sensex और Nifty में गिरावट जारी, 30 सितंबर को लाल निशान पर बंद हुआ Share Market

Home Hygiene: घर में जूते पहनकर क्यों नहीं जाना चाहिए? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान