Japan Earthquake| पश्चिमी जापान में विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या पहुंची 100

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2024

वाजिमा। पश्चिमी जापान में आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या शनिवार को 100 पहुंच गई। वहीं, बचावकर्मी भूकंप के बाद आने वाले झटकों के बीच मलबे से लोगों को सावधानीपूर्वक निकालने के लिए जूझ रहे हैं। इससे पहले भूकंप में मारे जाने वाले लोगों की संख्या 98 हो गई थीं लेकिन अनामिजु में दो और लोगों की मौत के बाद आंकड़ा 100 पहुंच गया।

इशिकावा के अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में से 59 लोग वाजिमा शहर से, 23 लोग सुजु से, जबकि अन्य पांच पड़ोसी शहरों से थे। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप में 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिसमें से कम से कम 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। तोक्यो विश्वविद्यालय के भूकंप अनुसंधान संस्थान ने पाया कि पश्चिमी जापान में कुछ स्थानों पर रेतीले समुद्र तट 250 मीटर (820 फीट) तक समुद्र की ओर खिसक गए।

प्रमुख खबरें

Nirjala Ekadashi Vrat Date: निर्जला एकादशी का व्रत गृहस्थ-वैष्णव कब रखेंगे? जानें Lord Vishnu की पूजा का शुभ मुहूर्त

US-Iran की महाबैठक के लिए Switzerland पहुंचे उपराष्ट्रपति JD Vance

इधर Median Line चीन की पैंतरेबाजी, उधर Taiwan ने पहली Submarine का Sea Trial शुरू किया

गुरुग्राम में Shilpa Shetty का योग शो, फिटनेस क्वीन ने बताया कैसे योग ने बदली उनकी जिंदगी