इजराइल-गाजा संघर्ष में मृतकों की संख्या 48 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2022

गाजा सिटी (फलस्तीन), 12 अगस्त (एपी)।  इजराइल और गाजा के विद्रोहियों के बीच पिछले सप्ताहांत हुए संघर्ष में फलस्तीन में मृतकों की संख्या बृहस्पतिवार को 48 हो गई। मृतकों में 11 साल की एक लड़की भी शामिल है। संघर्ष में घायल हुए आठ और 14 साल के दो बच्चों को यरुशलम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर है। गाजा में इस्लामी जेहादी विद्रोहियों को निशाना बनाकर सप्ताहांत में किए गए हमलों में 300 से ज्यादा फलस्तीनी घायल हुए। हमलों के बाद जेहादी समूह ने इजराइल पर सैकड़ों रॉकेट दागे हैं।

संघर्ष शुक्रवार को शुरू हुआ था और रविवार रात संघर्ष विराम हुआ। संघर्ष में इजराइल का कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ। इजराइल और गाजा के विद्राही हमास शासकों के बीच पिछले 15 वर्षों में चार युद्ध और कई छोटी लड़ाइयां हो चुकी हैं। एक अन्य घटनाक्रम में, फलस्तीन के एक कैदी को भूख हड़ताल से तबीयत खराब होने के बाद बृहस्पतिवार को इजराइल की जेल से अस्पताल ले जाया गया। खलील अववदेह के परिवार के अनुसार बिना किसी अभियोग या आरोप के इजराइल द्वारा हिरासत में रखे जाने पर ध्यान खींचने के लिए अववदेह 160 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।

गाजा संघर्ष के दौरान 40 वर्षीय अववदेह का मुद्दा चर्चा में आया। गाजा के विद्रोहियों ने संघर्ष विराम के तहत अववदेह की रिहाई की मांग की थी। इजराइल ने वर्तमान में लगभग 4,400 फलस्तीनियों को हिरासत में रखा है, जिनमें घातक हमले करने वाले विद्रोही, तथा विरोध प्रदर्शन या पथराव के लिए गिरफ्तार किए गए लोग भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Coimbatore में Rahul Gandhi का नो शो, K Annamalai बोले- INDIA गठबंधन में सब ठीक नहीं है

Modi Cabinet Meeting में लिये गये बड़े फैसले, राजस्थान को रिफाइनरी और मेट्रो की सौगात, देश के किसानों को फिर दिया बड़ा तोहफा

Janhvi Kapoor ने Shikhar Pahariya संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Podcast में किया प्यार का इजहार

Shaurya Path: US-Iran-Israel War से क्या सबक ले रहा है भारत? महाशक्तियां क्यों हो रहीं हैं फेल?