By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2022
राजस्थान के जोधपुर में एक शादी के दौरान सिलेंडर विस्फोट में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 23 हो गई है, दूल्हे के पिता और चार अन्य ने यहां एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक चिकित्सा अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि शेरगढ़ अनुमंडल के भुंगरा गांव में बृहस्पतिवार को सिलेंडर फटने से आग लग गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। दूल्हे सुरेंद्र सिंह की मां धापू कंवर ने सोमवार को दम तोड़ दिया, जबकि उसके पिता 55 वर्षीय सगत सिंह ने मंगलवार को उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।