कोरोना वायरस से स्पेन में मरने वालों की संख्या 9,000 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

मैड्रिड। स्पेन में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों में 864 लोगों की मौत होने से देश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर बुधवार को 9,000 पार कर गई। वहीं, एक लाख से अधिक लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सरकार ने यह जानकारी दी। इटली के बाद विश्व में स्पेन में ही इस महामारी से सर्वाधिक मौतें हुई हैं। स्पेन में इस वायरस के संक्रमण से अब तक 9,053 मौतें हुई हैं जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 1,02,136 पहुंच गई है। हालांकि, रोजाना आधार पर नये संक्रमण के घटने की प्रवृत्ति जारी है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में बम विस्फोट, एक ही परिवार से मारे गए आठ लोग

 इसमें महज 8.0 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि मंगलवार को यह करीब 11 प्रतिशत था। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह प्रदर्शित होता है। कोरोना पीड़ितों की मृत्यु दर में भी कमी आई है। एक हफ्ते पहले के 27 प्रतिशत से घट कर यह बुधवार को 10.5 प्रतिशत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस आंकड़े से यह प्रदर्शित होता है कि महामारी अपने चरम पर पहुंच रहा है। देश में मैड्रिड सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र है जहां 3,865 मौतें हुई हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी