By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2023
कीव। पूर्वी यूक्रेन के एक शहर में मशहूर रेस्तरां पर हुए रूसी मिसाइल हमले में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। क्रामातोर्स्क में मंगलवार शाम को हुए हमले में कम से कम 61 लोग घायल भी हुए हैं। रूसी मिसाइल एक स्थानीय रेस्तरां पर गिरी जिसमें ज्यादातर पत्रकार, सहायताकर्मी और अभियान के लिए क्रामातोर्स्क को सैन्य अड्डे के रूप में इस्तेमाल करने वाले सैनिक आते थे।
यह व्यक्ति एक स्थानीय गैस परिवहन कंपनी में काम करता है और रेस्तरां पर हमले के बारे में उस पर निर्देश दिए जाने का संदेह है। सुरक्षा सेवा ने एक टेलीग्राम पोस्ट में बताया कि उस व्यक्ति ने रूसियों के लिए रेस्तरां की एक फिल्म बना कर इसकी लोकप्रियता के बारे में बताया था। हालांकि सुरक्षा सेवा ने अपने इस दावे के संबंध में कोई प्रमाण नहीं दिये।
यूक्रेन ने इस महीने की शुरुआत में अपने बहुप्रतीक्षित जवाबी हमले के प्रारंभिक चरण की शुरुआत की और बेहद कम क्षेत्रों पर जीत हासिल की। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को घोषणा की कि यूक्रेन के सैनिक सभी दिशाओं में आगे बढ़े हैं। रूस ने यूक्रेन में अपना हवाई अभियान तेज कर दिया है जबकि लड़ाई अग्रिम मोर्चे पर जारी है।