Indore temple stepwell collapse: मरने वालों की संख्या 35 हुई, पीड़ितों से सीएम ने की मुलाकात, मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश

By अंकित सिंह | Mar 31, 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ इंदौर में घटना स्थल का दौरा किया। रामनवमी के दिन बावड़ी गिरने के कारण अब तक 35 लोगों की जान चली गई है। मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि प्राथमिकी दर्ज, घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौजूदा प्राथमिकता रेस्क्यू ऑपरेशन है। उन्होंने कहा कि घायलों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। पीएम ने पीड़ितों को अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है। हमने राज्य भर में ऐसे बावड़ियों और बोरवेलों के निरीक्षण के आदेश दिए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Ram Navami के मौके पर इंदौर में बड़ा हादसा, मंदिर में बावड़ी की छत धंसने से फंसे 25 लोग, CM Shivraj Singh Chouhan ने रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

चौहान ने कहा था कि बावड़ी पर अधिक बोझ होने के कारण वह धंस गई। मैंने घटना की जाँच के निर्देश दिए हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जिन्हें हम बचा नहीं पाए उन सब परिवारों के साथ सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख व घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता राशि प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राज्यभर में जांच कर पता लगाएं कि किन कुओं और बावड़ियों को असुरक्षित तरीके से ढंककर उन पर निर्माण किया गया है और कौन-से नलकूप खुले रखे गए हैं? 

प्रमुख खबरें

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया

Asian Wrestling में भारत का गोल्डन डे, Sujit और Abhimanyu ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास