मध्य चीन में बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 51 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2021

 बीजिंग। मध्य चीन में सदियों की सबसे भारी बारिश के बाद आयी बाढ़ में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गयी है और 10 अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान जताया गया है। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय आपात प्रबंधन विभाग ने बताया कि करीब 1000 वर्षों में सबसे भारी बारिश के कारण हेनान प्रांत में करीब 30 लाख लोग प्रभावित हुए और कुल 376,000 स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सरकारी ‘चाइना डेली’ अखबार ने स्थानीय प्राधिकारियों के हवाले से बताया कि झेंगझोउ की प्रांतीय राजधानी हेनान में बारिश और बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 51 हो गयी है।

इसे भी पढ़ें: दक्षिण-पूर्वी एशिया में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, इन तीन देशों में बढ़ा मृत्युदर

आवश्यक सामान की आपूर्ति के लिए शहर में दान केंद्र बनाए गए हैं। इस बीच, पांच बचाव दल बाढ़ में फसं लोगों या घायलों की मदद करने के लिए आसपास के गांवों का दौरा कर रहे हैं और वे सड़कों से बाढ़ के पानी की निकासी के लिए रात-दिन काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ से सड़कें नदियों में तब्दील हो गई, लोग और वाहन बह गए। बाढ़ में सैकड़ों कार बह गयीं।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump