यूक्रेन से लौटते ही मौत, क्या रूस ने दिया ट्रंप के करीबी सांसद को जहर?

By अभिनय आकाश | Jul 13, 2026

लिंडसे ग्राहम सिर्फ ईरान की हिट लिस्ट पर ही नहीं थे बल्कि वह रूस के रडार पर भी थे। इसलिए एक थ्योरी यह भी दी जा रही है कि क्या उनकी हत्या के पीछे ईरान के साथ-साथ रूस का भी हाथ है? इस थ्योरी के पीछे तथ्य और दलीलें क्या दी जा रही है?  क्या रूस ने लिंडसेग्राहम की मौत की साजिश रची है? क्या रूसी एजेंट्स ने लिंड से ग्राहम को जहर देकर मार दिया? लिंडसे ग्राहम की मौत के पीछे का सस्पेंस जैसे-जैसे गहराता जा रहा है, वैसे-वैसे उनकी मौत के पीछे कई थ्योरी सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक थ्योरी उनकी मौत को रूसी साजिश से जोड़ रही है। यह दावा सबसे पहले अमेरिकी खोजी पत्रकार लोरा लूमर ने किया। लोरा लूमन ने लिंड सेग्राहम की मौत के तुरंत बाद एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने यह सवाल उठाया कि क्या रूस ने लिंड सेग्राहम को जहर दे दिया। उन्होंने इस एंगल से जांच की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें: ईरान के पास एटम से भी बड़ा बम, जनाजे में रूस ने किया 'धमाका'

यूक्रेन के लिए ग्राहम की मौत एक राजनीतिक और व्यक्तिगत नुकसान है। जब अमेरिका के समर्थन को लेकर बहस तेज़ हो रही थी, तब भी वे कीव के मज़बूत समर्थक बने रहे; और अब यूक्रेनी नेताओं के सामने वॉशिंगटन में उस रिश्ते को बनाए रखने की चुनौती है, जबकि उनके सबसे भरोसेमंद समर्थकों में से एक अब उनके साथ नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

यह सरकार बदलने की लड़ाई है, और हम इसे करके दिखाएंगे: Prashant Bhushan ने कर दिया बड़ा ऐलान

PM Modi ने लद्दाख को दी 3350 करोड़ की सौगात, नए टर्मिनल का उद्घाटन

Joint Pain Causes: मौसम बदलते ही घुटने-कंधे में होने लगता है दर्द? डॉक्टर ने बताया कारण

Asian Champions Trophy की तैयारी में जुटे Abhishek Nain, LA Olympics 2028 पर टिकी नजरें